“मौन”

मौन में होता है सन्निहित उत्तर,

उठते हर प्रश्न
का!

जीवन की सभी परिस्थिति,हर तूफान का!

छिपि है इसमें शक्ति अपरिमित ,तेज धैर्य का!

बोल से ज्यादा अभिव्यक्ति,शौर्य सहनशीलता का!

मौन सूचक है, अंतरनमन स्वाभिमान की पराकाष्ठा का!

है प्रकाश-ध्वजा अजय यह,आकाश से ऊँचा मनोबल का!

शब्द हीन होकर भी विस्मित अभिव्यक्ति है यह स्वमत का!

शमा सिन्हा
29-6-23