रविंद्र नाथ टैगोर

मंच को नमन
मानसरोवर काव्य मंच
विषय :रविंद्र नाथ टैगोर शीर्षक: ” रविंद्र नाथ टैगोर”
विधा- कविता
तारीख: 6 मार्च 2026 "रविंद्र नाथ टैगोर"

7 मई ,1861 का दिन बना बड़ा ही महान।

“विश्व कवि” के नाम से बना भारत की वह पहचान।

” गीतांजलि” में किया उसने अक्षय प्रभु का गान।

गाकर “जन गण मन “गीत बढ़ाया भारत माता की शान।

विश्वास सूत्र पर संजोया देश प्रेम को।

सार्वभौमिक बनाया विश्व में मानवता को ।

भेदभाव से ऊपर किया सभी सिद्धांतों को ।

अधिकार के मूल्य से बाहर किया अपवाद को।

शिक्षा की नई परिभाषा से रचा नया आधार।

” शांतिनिकेतन “ने किया गुरुदेव का सपना साकार।

बंगाल के साहित्य को, दिया नवीन अवतार।

पाकर नोबेल पुरस्कार बने रवींद्रनाथ कर्णधार।

युग कवि -दार्शनिक- संगीतकार -उत्कृष्ट रंगसाज।

दो हजार गीत लिख,कर रहे सबके हृदय पर राज।

सिखा प्रकृति -सामनजस्य भर कर दिया मानवता को दाज।

रखकर सत्य का आधार, पहनाया मानवता को नया ताज।
……………..

स्वरचित और मौलिक रचना।

शमा सिन्हा
रांची, झारखंड।