मंच को नमन
महिला काव्य मंच, पश्चिमी रांची जिला इकाई।
विषय : भोले नाथ
विधा: कविता
बड़े ही सरल प्रकृत है, हमारे भोलेनाथ,
वादा है उनका, रहते वो सदा हमारे साथ।
दरबार में उनके, उठाया जिसने है हाथ,
बिन बोले सुनते हैं सबके मन की बात।
जहां हो,वहीं से पुकारा है जिसने उनका नाम,
बनता अगले पल ही है,सबके बिगड़े काम।
लेते रहता है नाम जो उनका सुबह से शाम,
होते प्रगट भोलेनाथ वहां, बना
उसे निज धाम।
स्वरचित और मौलिक
शमा सिन्हा
रांची, झारखंड।