आशा की किरणें

चलता रहेगा जीवन,

पाकर आशा की किरणें।

ख्वाहिशों का धागा लगेगा,

आपका चित सतत् पिरोने ।

जले जो लौ विश्वास की ,

उजाला सा छा जाएगा।

मुश्किल भरे रास्ते पर भी,

चलना अति आसान होगा।

एक हारे हताश मन को,

चाहिए बस वह सूरज,

चमकाए अंधेरा रास्ता

देकर सामाधान सहज।