मंच को नमन।
महिला काव्य मंच पश्चिम रांची जिला इकाई।
तारीख :7 मई ,2026
विषय: सफलता
शीर्षक-” सफलता”
कर्म का अंजाम जब देता है सुफल ।
मिलती है सफलता बढ़ता है मनोबल ।
उम्मीद की डोर में करती है सुरक्षित कल।
कदम होता बलवान, प्रयास होता सफल।
प्रगति लगती है द्रुतगामी बन दौड़ने।
आनंद की धार पर नाविक लगता बहाने।
अगर इस उमंग में विवेक लगता है छुटने।
ऐसे में मानव की नाव लगती है डूबने।
मनाओ जरूर तुम जीत का अपनी जश्न।
समय- समय पर करते रहो मन से प्रश्न।
पाकर उद्देश्य हो जाओ ना इतने मग्न।
वरना बन जाएगी कामना तुम्हारी दु: स्वप्न।
देते हैं ईश्वर कर्तव्यशील को साथ।
जो छोड़ जाता है सुरक्षित जहां अपने बाद।
सफल वह नहीं जिसने दुनिया को दी है मात ।
बल्कि वह, जो जश्न मनाए सब के साथ।
………………………………
स्वरचित एवं मौलिक।
शमा सिन्हा
रांची, झारखण्ड।