एक प्रण, पर्यावरण के नाम

मंच को नमन
महिला काव्य मंच पश्चिम रांची जिला इकाई दिनांक-5 जून 2026
शीर्षक -पर्यावरण दिवस

ऐसी कलम हो, बंजर को हरियाली कर दे ।


सशक्त कल्पना को प्रकृति में साकार करे।


सूखे हुए निर्जीव ढूट में भी जीवन भर दे।


अक्षरों को बना हरियाली,प्रकृति को रंग दे।


शब्दों से मानस में रचनात्मक प्रेरणा भर दे।


सुषुप्त हर कण में प्रकृति के जागृति भर दे।


भूल गया जो कर्तव्य अपना उसमें चेतना भर दे।


सशक्त रचना से अपनी मानव में कर्तव्य भर दे।


सूखी धरती के हर कणं को जीवन प्रदान कर दे।


जगा जीवन की चेतना प्राणी को सजग बना दे।


भर उमंग का रंग शब्दों में आनंद तरंगित करदे।