योग अभ्यास

अज्ञात का ज्ञान है योग
आत्मा से पहचान का संजोग,
निरंंतरअभ्यास से कर प्रयोग,
अंतर्दृष्टि का नित होता नियोग।

अंगों का बनता ऐसा समीकरण
शरीर सेआत्मा का दिखता व्याकरण !
होता शक्तिशाली जितना आत्म बल।
क्षिण होता उतना ही माया का छल।

इच्छायें पल पल होती जाती क्षिण
विलग तन से आत्म ज्ञान ,बनते जैसे जल और मीन ।
मिट जाता क्लेश, पल क्षिण उठती चिंता,
सत्य प्रतिष्ठित हो जाती है कृष्ण की गीता!

शमा सिन्हा।
21-6-23